महेंद्र सिंह धोनी एवं सुरेश रैना नें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को किया अलविदा
करीब एक वर्ष से क्रिकेट से दूर चल रहे, भारत के दिग्गज विकेटकीपर एवं बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी नें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कह दिया है। उन्होंने सेना के अंदाज में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके इसकी घोषणा किया। धोनी नें अपने पूरे सफर का एक वीडियो शेयर किया और कहा कि शाम 7:29 से उन्हें रिटायर माना जाए। महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को ही आईपीएल के चेन्नई पहुंचे थे और शनिवार को वह जिम में भी नजर आए थे। धोनी के मुताबिक वह आईपीएल में खेलते रहेंगे। इधर एक दूसरी खबर के मुताबिक मुंबई के रहने वाले सुरेश रैना नें भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की है।