एसीपी स्वतंत्र सिंह किए गए क्वारंटाइन

एसीपी स्वतंत्र सिंह किए गए क्वारंटाइन


 लखनऊ


जनपद के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस स्वतंत्र सिंह को क्वारंटाइन किया गया है। वह अभी हाल ही में  उपजिलाधिकारी जेवर ग्रेटर नोएडा गुंजा सिंह से मिले थे। एसडीएम गुंजा सिंह कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं उनके साथ ही उनके पति अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह को भी कोरोना का संक्रमण है। एसडीएम गुंजा सिंह स्वतंत्र सिंह की बहन हैं।स्वतंत्र सिंह इन दोनों लोगों से मिलने गए हुए थे, इस कारण कोरोना की आशंका को देखते हुए क्वारंटाइन किया गया है। 


Featured Post

शादी की खुशियां मातम में तब्दील,कीचड़ में दबाया हुआ बालिका का शव हुआ बरामद

अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत भुवनी ग्राम में रविवार की सुबह कीचड़ में दबाया हुआ एक बालिका का शव बरामद हुआ। प्राप...